आईलाइनर एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जो हर लड़की पसंद करती है। पहले जहां ब्लैक आईलाइनर का प्रयोग ही चलन में था इन दिनों रंग बिरंगे कलरफुल आई लाइनर लड़कियाें की पहली पसंद बन गया है। ये आंखों को ग्लैमरस लुक तो देते ही है, आंखों को आकर्षक भी बनाता है। ऐसे में इन्हें सही तरीके से अप्लाई करना बहुत जरूरी है। कई लड़कियां फैशन या ट्रेंड के चक्कर में इन्हें अप्लाई तो कर लेती हैं लेकिन अंजाने में हुई गलतियों की वजह से उनका लुक अच्छा लगने की बजाय खराब हो जाता है। ऐसे में इनके उपयोग से पहले थोड़ा रिसर्च और अप्लाई का सही तरीका जानना बहुत ही जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि कलरफुल आई लाइनर लगाने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
मेकअप का उपयोग ना करें: अगर आप कलरफुल आईलाइनर लगा रही हैं तो चेहरे पर अधिक मेकअप का प्रयोग ना करें। क्योंकि आईलाइनकर आंखों को हाइलाइट करता है, ऐसे में चेहरे पर मेकअप लगाने से यह भद्दा लग सकता है।
परफेक्ट कलर का चुनाव: अगर आप रेड ड्रेस के साथ पिंक आई लाइनर का उपयोग करेंगी तो यह सारा मेकअप खराब कर देगा। ऐसे में अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ लाइनर लगाएं।
डार्क कलर ही लगाएं: अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो डार्क रंग वाला आईलाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि इससे आपका लुक बिल्कुल बदल जाएगा। इसके लिए आप शुरुआत में ब्राउन या फिर ब्लू कलर को चुन सकती हैं।
न्यूड शैडो: कलरफुल आईलाइनर आपकी आंखों को हाइलाइट कर देता है। ऐसे में आप दूसरे रंग के आईशैडो की जगह न्यूड शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बेहतरीन लुक मिल सकता है।



एक टिप्पणी भेजें