रेड ड्रेस में मोनालिसा ने बरपाया कहर, वायरल फोटो में देखें दिलकश अंदाज


 भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली मोनालिसा इन दिनों टीवी जगत में भी खूब मचा रही हैं और साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 


वो अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। फैंस को भी उनका दिलकश अंदाज काफी पसंद आता है। ऐसे में हाल ही में उनकी रेड ड्रेस वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।


मोनालिसा ने अब रेड ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं और उनका ये कातिलाना अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है, उन्होंने इस बार बोल्ड अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। 


मोनालिसा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- तुम्हारी आंखों में… बस एक मिनट के लिए। मोनालिसा की तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। 


तस्वीरों में मोनालिसा का दिलकश अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शामिल हैं। 


उन्होंने एक्ट्रेस की खूबसूरती देख दिल वाली इमोजी बनाई है और इस पर मोनालिसा ने भी उन्हें रिप्लाई में दिल वाली ही इमोजी भेजी है। 


बता दें कि मोनालिसा पहली बार किसी वेब सीरीज में काम कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस को उनकी इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। 

Post a Comment

और नया पुराने