नोरा फतेही ने अपने ये लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा है 'मैंने जेन और फिंच से इस सारी गंदगी को कैसे दूर किया.. मैं अपने संकटों के साथ 6 के माध्यम से भाग रही थी'। फोटो में उनके स्टाइलिश लुक की काफी तारीफ हो रही है।
बता दें, नोरा फतेही ने बिग बॉस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग में काम किया। बॉलीवुड में 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है। वहीं हालही में नोरा, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई हैं, जिसमें उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें