शरीर को स्वस्थ बनानेए रखने के लिए आपको कई चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए जरुरी है कि मौसम के अनुसार ही चीजों का सेवन किया जाये। ऐसे में मौसमी बीमारियाँ भी अपनी दस्तकदेने लगी है। इन बीमारियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुरूप आहार में फलों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। अगर आपको सेहत का ख्याल रखना है तो कुछ इन तरीकों को अपनाना होगा जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं।
तो आपको बता दें, सिंघाड़ा यानिकी चेस्टनट सेहत के बहुत ही गुणकारी है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको सेहत से जुडी कई परेशानियों को दूर कर सकते है। तो आइये जानते है इस बारे में....
1. महिलाओं की सेहत के लिए भी सिंघाडा बहुत अच्छा है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी,यूरिन प्रॉब्लम आदि में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
3. जिन लोगों को बवासीर की परेशानी है उन्हें सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।
4. शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर सिंघाड़े का लेप बनाकर लगाएं। सूजन ठीक हो जाएगी।
6. सफ़ेद पानी की समस्या है तो भी सिंघाड़े का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। सिंघाड़े को पीसकर रोजाना सुबह शाम इसकी एक चम्मच फंकी लेने से भी सफ़ेद पानी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
7. सिर दर्द की समस्या में सिंघाड़े का सेवन करना उचित होता है। सिंघाड़े सेवन से सिर दर्द बहुत हद तक खत्म हो जाता है।



एक टिप्पणी भेजें