टीवी एक्ट्रेस और बिग बाॅस फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू के रूप में अपनी पहचान बनाई है। टीवी सीरियल में संस्कारी दिखनी वाली देवोलीना असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस है। जितनी खूबसूरत वह ट्रेडिशनल आउटफिट में लगती हैं उतनी ही वेस्टर्न में भी लगती हैं।
रविवार 22 अगस्त को देवोलीना अपना बर्थडे मना रही हैं। उनके बर्थडे पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकार और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स उन्हें विश कर रहे हैं। देवोलीना ने भी खुद को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमेज शेयर कर लिखा है कि, ‘और हां आज वास्तव में एक विशेष दिन है। मुझे हैपी वाला बर्थडे.’
देवोलीना ने 2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. 2011 में उन्होंने ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने जिस सीरियल में काम वह उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। 2012 में जिया मानेक के शो छोड़ने के बाद टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में उन्हें ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाने का मौका मिला। इस किरदार को पूरी दमदारी ने निभाया और वे ‘गोपी बहू’ के रूप में घर-घर में फेमस हो गईं।
एक टिप्पणी भेजें