टीवी अदाकारा रुबीना दिलाइक ने इस समय अपने काम से ब्रेक ले लिया है। शूटिंग छोड़कर रुबीना दिलाइक गोवा जा पहुंची हैं। इस बात का सबूत रुबीना दिलाइक की लेटेस्ट तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में रुबीना दिलाइक मजे से वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस स्काईब्लू क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में रुबीना हॉट लग रही है।
वहीं अभिनव व्हाइट टी-शर्ट और लाइट ग्रीन शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। कैप और शेड्स से अभिनव ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रुबीना और अभिनव बीच किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।





एक टिप्पणी भेजें