कई बार ऐसा होता है कि पीरियड की डेट आने के बाद भी फ्लो नहीं हो पाता। ऐसे में लगातार दर्द होता रहता है। कभी-कभी यह पीरियड क्रम्प और भी ज्यादा दर्द देने लगते हैं। ऐसे में आपको कोई दवा लेने की जगह घरेलू उपचार और खान-पान का ध्यान देना चाहिए...
जीरा :- जीरा की तासीर गर्म है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।
कच्चा पपीता :- यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।
अनार :- आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।
तिल :- तिल को अपनी नियमित डेट से 15 दिन पहले इस्तेमाल में लाएं। यह काफी गर्म होता है और इसलिए आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तिल के दानों को दिन में 2-3 बार शहद के साथ लीजिए।
एक टिप्पणी भेजें