समुद्र किनारे प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में रेत से खेलती आईं नजर मोनालिसा, तस्वीरें देखकर फैंस हुए मदहोश


 भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बाॅस फेम मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें टीवी की डायन इंस्टा अकाउंट पर लगातार शेयर कर रही हैं।


हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह रेत से खेल रही हैं, तो कभी बीच पर फोटोशूट करवा रही हैं।


इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरों फैन्स को इतनी पसंद आ रही हैं कि कुछ ही घंटों में डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। मोनालिसा की फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। मोनालिसा रियालिटी शो 'बिग बॉस के सीजन 10' में नजर आ चुकी हैं। इस शो ने उन्हें हिन्दी सिनेमा में अच्छी पहचान दिलाई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने