अगस्त महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। महीना खत्म होने में बस 6 दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बचा है तो बिना देर किए इसे फौरन निपटा लें। अगस्त के बाकी बचे 6 दिनों में से 4 दिन बैंकों की छुट्टी है, ऐसे में आपको बैंक से जुड़े काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई है। आरबीआई की वेबसाइट पर जारी छुट्टिय़ों की लिस्ट के मुताबिक 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे।अगस्त के आने वाले दिनों में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देख लें।....
- 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अगस्त को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।
- 30 अगस्त को अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर समेत देश के अधिकांश शहरों में जन्माष्टमी और कृष्णाष्टमी की छुट्टी रहेगी।
- 31 अगस्त को हैदराबाद में सभी बैंक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें