इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टैलेंडर्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। ये नीचले क्रम के बल्लेबाज ही थे, जिन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की कोशिशों पर पानी फेरते हुए भारतीय स्कोर बोर्ड को पहली पारी में 278 रन तक पहुंचा दिया। टैलेंडर्स के इस प्रयास ने जहां भारत को पहली पारी में 95 रन की अच्छी खासी बढ़त दिला दी। वहीं इंग्लैंड की सिरदर्दी भी बढ़ा दी।
इंग्लैंड के खेमें में जेम्स एंडरसन स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज गेंदबाज थे। बावजूद इसके भारतीय टैलेंडर्स के आगे उनकी ज्यादा चलती नहीं दिखी। नतीजा ये हुआ कि इसका असर मैदान पर उनके बर्ताव और हावभाव पर पड़ा। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने ऊपर काबू नहीं रख सके और अपना आपा खोते हुए भारत के मोहम्मद सिराज से उलझ पड़े।
तीसरे दिन भारतीय पारी के आखिरी पलों में एंडरसन न सिर्फ कैच टपका रहे थे बल्कि विकेट लेने के लिए भी जोर लगाते दिख रहे थे। इस तनाव में वो मोहम्मद सिराज के साथ स्लेज करने लगे। घटना भारतीय पारी के 84वें ओवर की है, जब एंडरसन और सिराज के बीच में कहासुनी देखने को मिली। पहले एंडरसन ने सिराज को उकसाया, जिसका सिराज ने भी पलटकर जवाब दिया।
Mohammed Siraj sledging Jimmy Anderson 😂 #ENGvsIND #Anderson #KLRahul pic.twitter.com/YlnVLPyPxP
— Ashwani Pratap Singh (@Ashwani45singh) August 6, 2021

एक टिप्पणी भेजें