सावन के महीने में न करें इन पांच चीजों का सेवन, हो सकता है यह नुकसान

 
सावन के महीने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि यह मौसम बहुत ही सुहाना होता है। सावन के मौसम में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। यह मौसम अपने साथ-साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है। ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें सावन में खाने से बचना चाहिए। सेहत के हिसाब से माना जाय तो सावन के महीने में आसमान में बादल रहते हैं या तो फिर बारिश हो जाती है। ऐसे में धूप नहीं होती जिससे सेहत पर भी असर पड़ता है। दरअसल, धूप न निकलने की वजह से हमारे पास सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती और हमारी पाचन शक्ति भी अच्छी नहीं रहती है। यही वजह है कि सावन के महीने में आपको अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना होता है। आइए बताते हैं कि सावन के महीने में आपको क्या और कौन सी सब्जी का सेवन करना चाहिए....


1. शास्त्रों के हिसाब से सावन में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। वैज्ञानिक तौर पर सावन के महीने में बैंगन में कीड़ा ज्यादा पाया जाता है। अगर आप सावन में बैंगन का सेवन करेंगे तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यही वजह है कि सावन के महीने में बैंगन को खाने से मना किया गया है।


2. सावन के महीने में दूध से बनी चीजों को भी सावन में खाने से मना किया जाता है। सावन के महीने में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। कच्चा दूध पीने से पित्त और कफ की परेशानी हो सकती है। क्योंकि जहरीले कीड़े-मकोड़े की मात्रा बारिश के मौसम में ज्यादा हो जाता है। वैज्ञानिक तौर पर बारिश के दौरान घास के साथ गया और भैंस कई सारे कीड़े खा जाती है। इस कारण दूध गुणकारी कम और हानिकारक ज्यादा हो जाता है।


3. सावन के महीने में मांसाहारी भोजन भी नहीं करना चाहिए। मीट में बहुत तेजी से संक्रमण इस मौसम में फैलता है जिसकी वजह से बीमारी लगने का बहुत डर होता है। मांस और मदिरा का सेवन सावन के महीने में पूरी तरह से त्याग देना चाहिए।


4. वैज्ञानिक तौर पर सावन के महीने में सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए। बारिश के मौसम में सब्जियों में बैक्टीरिया पैदा हो जाता है इसलिए कच्ची सब्जियों का खाना वर्जित होता है। खास तौर पर सावन के महीने में मशरुम का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए।


5. सावन के महीने में तली और भुनी चीजें सेहत के लिए नुकसान दायक होती हैं। डॉक्टर कहते हैं कि ऐसी चीजें इस मौसम में खाने से पेट में सूजन आ जाती है और साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है। 

Post a Comment

और नया पुराने