रुबीना दिलैक लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीर देख फैंस के उड़े होश, देखें

 

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विजेता बनने के बाद से सुर्खियों में छाईं हुई हैं। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर रुबीना अपने फैंस के लिए अपने तस्वीरें और मजेदार वीडियोज पोस्ट करती ही रहती है, लेकिन हाल ही में रुबिना ने अपनी ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट कर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने ब्लू बिकनी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


दरअसल, रुबिना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनके कातिलाना अंदाज के दीवाने हो चले हैं। फोटो में रुबीना स्काई ब्लू की बिकनी पहने हुए पूल में उतरे हुए दिखाई दे रही हैं। 


रुबिना का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट रुबिना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला का साथ में एक वीडियो सॉन्ग 'मरजानियां' रिलीज़ हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। वीडियो सॉन्ग में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया।

रुबिना दिलैक ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'वो छुट्टियों के लिए तरस रही हैं। वो चाहती हैं कि एक बीच हो, बिकनी और कुछ तस्वीरें हो।' साथ ही रुबिना ने जानकारी दी कि उनकी ये ग्लैमरस तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति अभिनव शुक्ला ने ही क्लिक की है।

Post a Comment

और नया पुराने