यदि सपने में आपको अपना कोई मृत प्रियजन आशीर्वाद देता हुआ दिखे तो इसका मतलब है कि आपको अपने किसी काम में सफलता हासिल होने वाली है। अगर सपने में पूर्वज आपको कोई फल देता दिखाई दे तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। यदि कोई मृत व्यक्ति बार-बार सपने में दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। ऐसे में उस मृत व्यक्ति के नाम से पुण्य कर्म, दान आदि करना चाहिए।
सपने में अगर आपको भूत-प्रेत दिखाई दे तो ये अशुभ माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में आपको कोई नुकसान होने वाला है। अगर सपने में आपने किसी की हत्या होते देखी है तो ये इस बात का संकेत है कि आपको धोखा मिलने वाला है। वहीं अगर आपने किसी व्यक्ति को जलते हुए देखा है तो ये सपना धन प्राप्ति का सूचक होता है। अगर सपने में आपने कोई शव देखा है तो इसका मतलब है कि आपका भाग्य जगने वाला है।




एक टिप्पणी भेजें