रोहित शर्मा ने गौरव कपूर के यूट्यूब चैनल ओकट्री स्पोर्ट्स के शो ब्रेकफॉस्ट विद चैंपियंस में चैंपियंस ट्रॉफी की कहानी सुनाई थी। शो में शिखर धवन के अलावा उनकी पत्नी आयशा मुख़र्जी, बेटा जोरावर और रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद थीं। शो के दौरान गौरव ने शिखर धवन से पूछा, ‘क्या तुम्हें याद है कि तुम दोनों ने पहली पार ओपनिंग कब की थी?’ धवन ने कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में। यहां तक कि उससे पहले प्रैक्टिस मैच में भी हमने साथ ओपन नहीं किया था।’
रोहित ने कहा, ‘नहीं। सीधा मैच में, क्या कहानी थी यार वह। मैं इतना घबराया हुआ था, क्योंकि मैंने उससे पहले कभी ओपन नहीं किया था। ओपन किया था भारत में एक-दो मैच में किया था, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी थी, कितना बड़ा टूर्नामेंट था। पता नहीं, एमएस ने मुझे बोला, तू ओपन कर यार पहला मैच। मैंने कहा, ठीक है, चलो देखते हैं। उसने बोल दिया और मैंने हां भी बोल दिया। फिर कमरे में जाकर मैं सोच रहा था कि अरे मैंने क्या किया ये, ठीक किया कि नहीं?’
इस बीच धवन ने कहा, ‘और टॉस हुआ, मैं पूछ रहा था, ओपनिंग पार्टनर कौन है मेरा?’ रोहित ने कहा, ‘मेरे को विरोधी टीम के बारे में कुछ पता ही नहीं था, कि किसके साथ खेल रहे हैं, क्योंकि मुझे लगा था.. प्लेयर को एक आइडिया आ जाता है… कि वह मैच खेल रहा है या नहीं। मानसिक तौर पर आपको पता चल जाता है। अहसास हो जाता है अहसास। मैं खुद को तैयार कर रहा था कि मैं नहीं खेलने वाला हूं। मैं सोच रहा था कि मैं पूरा दिन क्या करूंगा। ट्रेनिंग करूंगा, ये करूंगा, वह करूंगा।’




एक टिप्पणी भेजें