एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में शिल्पा महरून टॉप और ब्राउन स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शिल्पा बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में भी दिखाई देगी।




एक टिप्पणी भेजें