साफ और चमकदार दांत आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। दांतों को सफेद रखने के कई तरीके हैं, लेकिन आज हम आपकाे कुछ ऐसे खास घरेलू नुस्खाें के बारे में बताने जा रहे हैं जाे आपके दांताें की चमक बढ़ाने के साथ आपके मुंह काे भी स्वच्छ व स्वस्थ रखते हैं। आइए जानते हैं उनके बार में....
- स्ट्रॉबेरी को दांतों की चमक बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कॉफी पीने से गंदे हुए दांतों के लिए स्ट्रॉबेरी का रस विशेष रूप से प्रभावी है।स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों को सफेद करता है।इस अलावा मैलिक एसिड से युक्त अन्य खाद्य पदार्थ, जैसे सेब,गाजर और अजवाइन आदि भी दांतों की सफाई में विशेष प्रभाव डालती हैं।
- पनीर एक और ऐसा खाद्य पदार्थ है जो दांतों को साफ करने में मदद करता है। पनीर में पाए जाने वाले नेचुरल खनिज दांताें काे मजबूत और सफेद बनाते हैं।पनीर में पाया जाने वाला कैल्शियम आपके दांतों के लिए अच्छा है।
- सुबह व रात काे 2-2 मिनट के लिए ब्रश करने के आदत दाताें काे साफ रखने और मुंह की स्वच्छता बनाए रखने में बेहद मददगार हाेती है। ब्रश करते समय उसे अपने मुंह के सभी कोनों तक पहुंचाएं। अच्छे परिणाम के लिए मसूड़ों पर ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखें। बाद में फ्लॉस और माउथ वॉश का उपयोग करें।
- बेकिंग सोडा के साथ टूथपेस्ट दांतों में दाग को रोकने में अधिक प्रभावी है। पानी में बेकिंग सोडा की एक छोटी मात्रा मिलाएं और इसका उपयोग मुंह को कुल्ला करने के लिए करें। कठोर दाग से छुटकारा पाने के लिए आप सीधे अपने दांतों पर बेकिंग सोडा भी लगा सकते हैं। लेकिन ऐसा अक्सर न करें क्योंकि यह दांताें की परत काे नुकसान पहुंचा सकता है।



एक टिप्पणी भेजें