'पंजाब की कैटरीना कैफ' ने बेडरूम से शेयर की ग्लैमरस फोटोज, देखकर क्रेजी हुए फैंस


 बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। ग्रे प्रिंटेड ड्रेस में 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहर ढा रही हैं। फैंस उनका ये अवतार देखकर बेहद खुश हैं। 


शहनाज गिल इन फोटोज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटोशूट में वो बेहद कैजुअल अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। 


शहनाज बेड पर लेटी हुई अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। शहनाज के दिलकश अंदाज पर फैंस लट्टू हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें शहनाज 'बिग बॉस 13' में नजर आई थी। इससे शहनाज को अलग पहचान मिली। बिग बॉस में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों 'शोना-शोना' गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आए।


वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी मूवी 'हौसला रख' मेें दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ भी हैं। इन्होंने कुछ महीने पहले ही कनाडा में शूटिंग की थी। 

Post a Comment

और नया पुराने