अगर आपकी हथेली में भी है ये निशान तो लग सकती है सरकारी नौकरी

 
आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना लोहे के चने चबाने के समान है। आज के दौर में सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार काफी मेहनत करने के बावजूद भी लोगों की सरकारी नौकरी नहीं लग पाती। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत तो बहुत जरूरी है ही इसके अलावा भाग्य का साथ देना भी काफी जरूरी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो यह बताती हैं कि आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है या नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं यह कौन सी रेखाएं हैं जो सरकारी नौकरी के योग के बारे में बताती हैं।


अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत है तो इसका काफी महत्व होता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। ऐसे मे अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती है तो ऐसे लोगों की सरकारी नैकरी लगने की संभावनाएं ज्यादा होती है। 


जिस व्यक्ति की हथेली पर गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है यह भा काफी शुभ माना जाता है। इन लोगों की भी सरकारी नौकरी लगने की संभावनाएं काफी अधिक होती है। हथेली में गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है।

Post a Comment

और नया पुराने