केपटाउन से दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की स्टाइलिश फोटोज, लुक पर फिदा हुए फैंस


एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। 


दिव्यांका केपटाउन से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सबका ध्यान खींच रही हैं।


तस्वीरों में दिव्यांका ब्लैक ट्रैकसूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और चोटियों से दिव्यांका ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। 


एक्ट्रेस ड्रिंग पीती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- 'मैं गिरती हूं, मैं टूटती हूं। मैं अपने टुकड़ों को फिर से इकट्ठा करती हूं और हर बार नई इंसान बनती हूं।' एक्ट्रेस के स्वैग ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें शो में दिव्‍यांका के अलावा राहुल वैद्य, अभिनन शुक्‍ला, निक्‍की तंबोली, विशाल आदित्‍य सिंह, अनुष्‍का सेन, आस्‍था गिल, महक चहल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, श्‍वेता तिवारी भी नजर आएंगे। सभी मिलकर खूब मस्ती करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने