बीते कुछ दिन पहले चक्रवाती तौकते तूफान ने कहर बरपाया था, जिससे कई लोगों की जान चली गई थी। अब बंगाल की खाड़ी से उठा यास तूफान ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में यास तूफान ने भारी नुकसान किया है, लेकिन अलग राज्यों में इसका असर कम देखने को मिल रहा है।
बिहार में भी यास के चलते जगह-जगह तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है। जान-मान के नुकसान की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। बिहार में अभी दो दिन तक बारिश की चेतावनी दी गई, जिसके चलते पटना एयरपोर्ट को बंद कर दिया है।
धीरे-धीरे यास तूफान पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, लेकिन रफ्तार बहुत कमजोर दिखाई दे रही है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं, दूसरी ओर पश्चिम विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवर से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से कुमाऊं में कई जगह हल्की बारिश होने की संभावना है।
28 मई को कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत व गढ़वाल में उत्तरकाशी, चमोली व पौड़ी जिलों में कही-कही बहुत हल्की से हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं 29 मई को बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कही-कही हल्की से मध्यम बारिश व ऊच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात की संभावना जताई गई है। गढ़वाल मंडल में कुछ जगह हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना।
30 मई को अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 31 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व मैदानी इलाकों में कही-कही बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।



एक टिप्पणी भेजें