शुक्रवार के दिन जरूर करें ये काम बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा


 हर कोई घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं।  धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा करने विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करने से  घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। विष्णु पत्नी भक्तों द्वारा दिल से की गई पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख-सौभाग्य और धन लाभ का आशीर्वाद देती है।  तो जो कोई भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है वो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की जरूर करें....


1- शुक्रवार के दिन नारायण पाठ करें और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

2- मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां भी अर्पित करें।

3- शुक्रवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें, लाल रंग शुभ माना जाता है।


4- चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें, मां की कृपा बनी रहेगी।

5-  मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान लगाना चाहिए। लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आपके घर में बनी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने