कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

 
कोरोना वायरस से रिकवरी के 3 महीने बाद ही वैक्सीन लगवाने की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दे दी है। नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (NEGVAC) की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर दिए गए सुझाव पर ये फैसला लिया है।


NEGVAC की नई सिफारिशों के मुताबिक  अगर वैक्सीन की पहली डोज लेेने के बाद कोई संक्रमित होता है तो दूसरी डोज रिकवरी के तीन महीने बाद दी जाएगी। इसके अलावा स्तनपान करा रही सभी महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की डोज देने के लिए कहा गया है। कोरोना वैक्सीन की डोज लेने गए लोगों का एंटीजन टेस्ट करने से भी मना किया गया है। यह सिफारिशों मौजूदा वैश्विक साक्ष्यों और अनुभवों के आधार पर की गई हैं। ऐसे मामलों में करना होगा इंतजार.....


- जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उन्हें  रिकवरी के तीन महीने बाद वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
- कोरोना संक्रमित जिन्हें एंटीबॉडी या फिर प्लाज्मा दिया गया है, उन्हें भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तीन महीने बाद वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
- जो लोग पहली डोज के बाद कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें भी रिकवरी के तीन महीने बाद ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
- ऐसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें भर्ती किए जाने या आईसीयू केयर की जरूरत है। उन्हें भी चार से आठ सप्ताह तक वैक्सीन का इंतजार करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने को लेकर विचार किया जा रहा है। NTAGI की तरफ से इस मामले पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने