टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं, वह अपने हर लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों की रील लाइफ से रियल लाइफ में तब्दील हुई जोड़ी मोनालिसा और विक्रांत सिंह एक बेस्ट कपल माने जाते हैं। दोनों ने बिग-बॉस के घर में रहने के दौरान शादी कर ली थी और अक्सर अपना रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं।
इन तस्वीरों में दोनों का अंदाज काफी रॉयल नजर आ रहा है। विक्रांत ने यहां ब्लैक कलर का स्टाइलिश सूट पहना हुआ है, वहीं मोनालिसा एक लॉन्ग पार्टी वेयर गाउन में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
मोनालिसा ने बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से जनवरी 2017 में शादी की। इनकी शादी ने नेशनल टेलीविजन पर काफी सुर्खियां बटोरी।
मोनलिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की और इस इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। भोजपुरी के मनोरंजन जगत में अपना मुकाम स्थापित करने के बाद मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह सीरियल ‘नजर’ में मोहाना के किरदार में दिखाई दीं।





एक टिप्पणी भेजें