तस्वीर में पूजा पूल के किनारे ग्रीन बिकिनी में योगा करती नजर आ रही हैं। पूजा 44 साल की है लेकिन फिटनेस देखकर एक्ट्रेस की उम्र का पता ही नहीं चलता। तस्वीर शेयर कर पूजा ने इसके साथ पारसी कवि रूमी की कुछ लाइनें भी लिखी है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
काम की बात करें तो पूजा ने अनिल कपूर की फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद पूजा फिल्म हसीना मान जाएगी, भाई, नायक और कहीं प्यार न हो जाए जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा को कई कमर्शियल ऐड में भी देखा जा चुका है। पूजा ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी नाम किया था।



एक टिप्पणी भेजें