युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने आरसीबी की जर्सी पहन किया डांस, सुनाई खरी-खोटी


 भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के माता-पिता हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी ओर, चहल की पत्नी धनश्री वर्मा की आंटी का कुछ दिन पहले कोरोना के कारण निधन हुआ था। इन सब मुश्किलों के बावजूद धनश्री खुद को सकारात्मक रखने का प्रयास कर रही हैं। वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। डांस करना उन्हें पसंद है। अब उन्होंने एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी पहनकर धनश्री ने डांस किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- उसने ताली बजवाई, वो ऐसा कुछ अपलोड होने का इंतजार कर रही थी, एक साथ।’’ धनश्री के इस वीडियो को काफी लाइक्स और व्यूज मिले हैं। अब तक 3 लाख 35 हजार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। धनश्री के इस वीडियो को उनके पति चहल के अलावा आरसीबी के पूर्व ओपनर एरॉन फिंच और टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी लाइक किया है।

धनश्री के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आरसीबी के कपड़ों में उन्हें देखकर एक यूजर ने लिखा- आईपीएल खत्म हो गया है दीदी। वहीं, एक दूसरे यूजर ने उनकी हाइवेस्ट जींस पर कमेंट करते हुए कहा- ये युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट और क्रिस गेल की पैंट है। एक यूजर ने चहल को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी भी टाइम है बचा लो अपना फ्यूचर।

Post a Comment

और नया पुराने