कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 513 डॉक्टरों ने कोरोना से तोड़ा दम

 
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भले ही धीमी पड़ गई है, लेकिन इससे हुए नकसान की भरपाई  देश कभी पूरा नहीं कर पाएगा। दूसरी लहर के कारण देश भर में कुल 513 डॉक्टरों की मौत हो गई है। जिनमें से सबसे अधिक 103 डॉक्टरों ने दिल्ली में जान गंवाई है।

यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को जारी की है। आईएमए के मुताबिक दिल्ली में 103 डॉक्टर कोरोना की दूसरी लहर का शिकार हुए हैं।  दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत बिहार में 96, उत्तर प्रदेश में 41, राजस्थान में 39, गुजरात में 31, तेंलगाना में 29 और आंध्रप्रदेश में 29 दर्ज की गई। वहीं सबसे कम मौत पुदुचेरी और पंजाब में दर्ज की गई।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों में भले ही कमी देखी गई हो लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के देशों में भारत दूसरे स्थान पर है. यहां अभी तक कुल 2 करोड़ 71 लाख 22 हजार 158 से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।

वहीं कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक कुल 3 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देशभर में अभी तक कुल 2 करोड़ 42 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में देशभर में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 25 लाख 33 हजार के पार है।

Post a Comment

और नया पुराने