राशिफल 29 मई 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

 
मेष राशिफल :- कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।

वृषभ राशिफल :- व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे।

मिथुन राशिफल :- विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता हे। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशिफल :- आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग की संभावना के बीच सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।

सिंह राशिफल :- आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

कन्या राशिफल :- अचानक धन लाभ होगा। आज किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीकों को बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

तुला राशिफल :- व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता, संबंधो को कमजोर कर देगी। सहने की शक्ति को मजबूत करें।

वृश्चिक राशिफल :- कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। समय के साथ स्वयं को भी बदलें।

धनु राशिफल :- अपने विवेक से हर कार्य को सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से दोस्ती होगी।

मकर राशिफल :- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान की विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।

कुंभ राशिफल :- आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। अपनों से धोखा मिलेगा।

मीन राशिफल :- नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच भविष्य को लेकर चिंतित होगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। ध्यान रहें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

Post a Comment

और नया पुराने