आंद्रे रसेल IPL इतिहास में ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बने


आईपीएल के पांचवे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को 10 रन के अंतर से हरा दिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं। इस मैच के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं। हम आपकों अपने इस खास लेख में उन्ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे.....
 
1. मुंबई इंडियंस की केकेआर के खिलाफ 22वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए थे, जिसमे से 6 मैच केकेआर की टीम ने जीते थे और 21 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए थे।


2. चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की केकेआर के खिलाफ यह पहली जीत थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर कोई भी मैच नहीं हुआ था।

3. सूर्यकुमार यादव ने36 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक था।

4. आंद्रे रसेल ने 2 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। यह उनके आईपीएल करियर का पहला फाइव विकेट हॉल है।

 
5. आंद्रे रसेल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 2 ओवर के अंतराल में ही 5 विकेट हासिल किये हो।

6. रोहित शर्मा ने 7 मई 2014 के बाद आईपीएल में अपनी पहली गेंद की है।

7. राहुल चाहर ने अपने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर की 4 विकेट हासिल किये। यह उनके आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।

Post a Comment

और नया पुराने