आजकल रास्ते का पता लगाने के लिए लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं। यह काफी बेहतर, आसान और सुरक्षित भी है। इसीलिए किसी और से पूछने के बजाय गूगल मैप्स का इस्तेमाल हमेशा बेहतर होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपका इंटरनेट चलना बंद हो जाता है जिससे आप बीच में ही फंसे रह जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि अगर ऐसा हो तो आप इस खास फीचर का प्रयोग कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
आप किसी भी एरिया के मैप को इस ऐप में डाउनलोड कर सकते हैं ताकि बगैर इंटरनेट कनेक्शन के भी आप इसका इस्तेमाल कर सकें। आप इस सुविधा का इस्तेमाल इन स्टेप्स से कर सकते हैं। आए जानें इसके बारे में।।
- इंटरनेट से कनेक्ट रहते हुए गूगल मैप में साइन-इन करें
- जिस जगह आपको जाना है उसे सर्च करें
- खास जगह या अड्रेस को सर्च करने के बाद डाउनलोड ऑफलाइन मैप पर टैप करें।
- इस तरह ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने के बाद आप इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने या स्लो होने पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस सुविधा से आप डाउनलोड किए हुए मैप का इस्तेमाल ठीक उसी तरह कर सकेंगे जैसा इंटरनेट कनेक्शन मौजूद रहने पर करते हैं।
- इसी तरह आप आइफोन पर ऑफलाइन मैप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपने iPhone या iPad पर गूगल मैप्स ऐप ओपन करें
- इस समय आपकी डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होनी चाहिए और आप गूगल मैप्स में साइन-इन करें
- जिस शहर में या जिस जगह आपको जाना है उसे सर्च करें
- सबसे नीचे उस खास जगह का नाम या अड्रेस डालें और More पर टैप करें।



एक टिप्पणी भेजें