आरती सिंह मालदीव में मचा रही हैं धमाल, वायरल हुईं तस्वीरें


 कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था। आरती ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस से ही मिली। 


इसके बाद से वह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों आरती सिंह काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच चुकी हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई हॉट फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


आरती सिंह ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिसमें वह समद्र किनारे स्विमिंग पूल में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आरती ने ग्रीन कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। 


एक्ट्रेस ने ब्रेकफास्ट करते हुए कई जबरदस्त पोज़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। उनके पोस्ट पर अबतर लगभग पचास हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस उनकी हॉटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


आरती सिंह की ये तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि उन्हें पहले शायद ही इतने बोल्ड अंदाज में देखा गया हो। लेकिन अब उन्होंने अपनी हॉट फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।


बता दें कि आरती सिंह रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं। वह शो नहीं जीत पाई लेकिन वह अंत तक शो में बनी हुई थीं। शो के होस्ट सलमान खान के उनके गेम की काफी तारीफ की थी। शो में दर्शकों ने भी आरती पर खूब प्यार लुटाया।

Post a Comment

और नया पुराने