जेनिफर विंगेट टीवी की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। सीरियल ‘बेहद’ में उनके किरदार को सभी ने बहुत पसंद किया। जेनिफर ने अब सोशल मीडिया पर अपने समर लुक की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। तो चलिए दिखाते हैं उनके फोटोशूट की तस्वीरें।
तस्वीर के साथ जेनिफर लिखती हैं- ‘अगली लहरों के साथ मिलते हैं।‘ उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों के साथ कथित ब्वॉयफ्रेंड शहबान अजीम ने भी कमेंट किया। शहबान लिखते हैं कि ‘क्या चल रहा है जेनिफर, मार ही डालोगी।‘ इसके अलावा मौनी रॉय, संजीदा शेख, आश्का गरोडिया सहित फैंस भी उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे।
जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने हिट सीरियल ‘दिल मिल गए’, ‘कसौटी जिंदगी की’ सहित अन्य में काम किया। जेनिफर ने 2001 में टीवी शो ‘कुसुम’ से डेब्यू किया। सीरियल ‘बेहद’ में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। इसमें उनके साथ अभिनेता हर्षद चोपड़ा थे।




एक टिप्पणी भेजें