दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि तीनों सरकारी तेल कंपनियां यानी इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL मिलकर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। इसके बाद आम लोगों को रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए परेशान नहीं होना होगा। ग्राहक के एरिया में इन तीनों कंपनियों में जो भी गैस सिलेंडर होगा, उन्हें इसकी डिलीवरी मिल जाएगी।
अब ग्राहकों को यह चिंता नहीं करनी होगी कि एक कंपनी से कनेक्शन लेने की वजह से किसी दूसरी कंपनी गैस सिलेंडर नहीं ले सकेंगे। अगर किसी ग्राहक के पास एक कंपनी का गैस सिलेंडर है तो वो दूसरी या तीसरी कंपनी का सिलेंडर भी ले सकेगा। ग्राहकों को उपलब्धता के आधार पर ही गैस सिलेंडर मिल सकेगा। इसके लिए इन कंपनियों को मंत्रालय से निर्देश मिल चुका है।



एक टिप्पणी भेजें