देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस समय दिल्ली में पिछले काफी दिनों से न सिर्फ लगातार 24 हजार के करीब कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। हालात अब ये हो चले हैं कि श्मशान घाटों पर शव जलाने के लिए भी लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं, तो कई जगह शव का अंतिम संस्कार पार्कों में किया जा रहा है।
कोरोना वायरस संक्रमण का असली तांडव देश की राजधानी दिल्ली में दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा इतना बढ़ गया है कि अब श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची है। लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौत के बाद शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली के पार्कों की ओर रुख कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के मौजूदा हालात ये हैं कि रोजाना लगभग 24 हजार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। इतनी ज्यादा संख्या में हो रही मौतों के बाद श्मशान घाटों पर शव जलाने के लिए भी लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, तो वहीं पर कई जगहों पर अंतिम संस्कार के लिए पार्कों की शरण लेनी पड़ रही है। दिल्ली के सराय काले खां के श्मशान पर कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है।



very sad. कोरोना वायरस (Covid-19) क्या है और इसके लक्षण और बचाब क्या हैं
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें