स्वप्नशास्त्र के अनुसार शुभ होता है इन सपनों का दिखना



हर व्यक्ति नींद में सपने देखता है। सपने आना एक आम बात है, लेकिन स्वप्नशास्त्र में सपनों के महत्व को बताया गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है। आमतौर पर हम कुछ सपनों को भूल जाते हैं, कुछ सपने हमें याद रहते हैं। आइए आज जानते हैं सपने में किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है...

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में तोता दिखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में तोता दिखने से धन- लाभ होता है।

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली को देखना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि छिपकली दिखने का मतलब है कि व्यक्ति को धन- लाभ होने वाला है।


- सपने को खुद को आत्महत्या करते हुए देखना डरावाना सपना है, लेकिन स्वप्नशास्त्र के अनुसार ये सपना शुभ माना जाता है। यह सपना उम्र बढ़ने का संकेत देता है।

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में निर्माण कार्य देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको तरक्की मिलने वाली है। 

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार खुद को गरीबी में देखने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। यह सपना धन लाभ का संकेत देता है।


- स्वप्नशास्त्र  के अनुसार सपने में सांप देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना  सफलता का संकेत देता है।

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में गुलाब का फूल देखने का मतलब है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना बहुत जल्द पूरी होने वाली है।

Post a Comment

और नया पुराने