पूजा बेदी की बेटी अलाया ने बाथटब पमें दिखाईं अदाएं, एक्ट्रेस की तस्वीरें हुई वायरल


बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री अलाया एफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अलाया के पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसे में एक बार फिर अलाया की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में अलाया एक दम कैजुअल नजर आ रही हैं। बाथटब के ऊपर बैठीं अलाया को फोटोज को करीब 90 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।


अलाया ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और उनका स्वैग काफी शानदार लग रहा है। अलाया की ये सनकिस्ड तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। अलाया ने कैप्शन में लिखा- मैंने बाथटब के पास गोल्डन आर की लाइट देखी और मैं दौड़कर उसके पास चली गई।' अलाया के फोटोज को फैन्स के साथ ही कुछ सेलेब्स ने भी लाइक किया है।


आपको बता दें कि आलिया एफ ने बॉलीवुड में फिल्म 'जवानी जानेमन' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था।


'जवानी जानेमन' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन अलाया की एक्टिंग की सराही गई थी।


आलिया एफ एक्ट्रेस पूजा बेदी और उनके पूर्व पति फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं। दोनों ने साल 2003 में तलाक ले लिया था। अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने