सेब जूस
विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल से भरपूर सेब का फल और जूस दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जिसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। शरीर में पानी की कमी दूर होने के साथ चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आती है।
कब्ज में फाइबर से भरपूर नाशपाती का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व कब्ज की परेशानी से राहत दिलाता है। नाशपाती के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से इसकी फायदा और ज्यादा बढ़ जाता है। पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जिससे कई तरह के इंफेक्शन की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।
संतरे का जूस
विटामिन सी से भरपूर संतरे में फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व शामिल होते हैं। जिसे पीने से पानी की कमी तो दूर होती ही है साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। चेहरे पर ग्लो भी बना रहता है।
एक टिप्पणी भेजें