महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले


 देशभर में कोरोना के मामले तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। फिलहाल महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना का गढ़ बना हुआ है। इस बीच बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 47,288 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 26,252 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं कुल 155 लोगों की इस वायरस से मौत भी हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या अब 4,51,375 हो गई है। 


हालांकि सोमवार को दर्ज किए गए कोरोना मामलों की संख्या में रविवार की तुलना में कमी आई है। आपको बता दें कि रविवार को राज्य में नए मामलों का आंकड़ा 57 हजार को पार कर गया था। इसके अलावा 222 मरीजों की मौत भी हुई थी।


इसके अलावा राज्य के कई शहरों में कोरोना मामले बेतहासा बढ़ रहे हैं। इस बीच मुंबई की बात की जाए तो सोमवार को यहां 9,857 नए मामले सामने आए हैं। 3,357 लोग डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर मे ंकुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 74,522 तक पहुंच गया है। वहीं, धारावी की बात करें तो यहां पिछले एक साल में कुल 5,238 मामलों सामने आए हैं, जिनमें से सोमवार को 47 नए मामले दर्ज किए गए। धारावी में फिलहाल कोरोना के 828 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

Post a Comment

और नया पुराने