महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड इतने नए कोरोना केस

 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र से ज्यादा किसी भी दूसरे राज्य में कोरोना केस नहीं मिल रहे हैं। यह सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित प्रदेश बना हुआ है। शासन और प्रशासन के लिए राज्य में कोरोना के फैलने की रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है। बीते कई दिनों से हर रोज कोरोना वायरस संक्रमण के 40 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे लेकिन रविवार को यह आंकड़ा 50 हजार के भी पार पहुंच गया बल्कि कहें कि 60 हजार के करीब पहुंच गया।


महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 57 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में रविवार को 57074 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 27,508 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 222 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके कारण अब मृतकों की कुल संख्या 55878 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने की दर 1.86 फीसदी है। 


विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 30,10,597 मामले सामने आए, जिनमें से कुल 25,22,823 लोग ठीक हो गए। फिलहाल, राज्य में संक्रमण कुल 4,30,503 सक्रिय मामले हैं। विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 83.8 फीसदी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 14.66 फीसदी है। राज्य में अभी तक कुल 2,05,40,111 कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने