भारत में कोविड को लेकर स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। देश में कोरोना के नए मामलों के आंकड़ों से लोगों के अंदर भी खौफ दिखने लगा है। सरकारें भी बिगड़ती स्थिति के चलते चिंतित हैं। क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामलों में देश की रफ्तार कई गुना तेज हो गई है। हर रोज संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 89,030 नए मरीज मिले हैं। भारत में 19 सितंबर 2020 के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन नए मामलों के बाद देश में कोविड का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,23,91,140 हो गया है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से इस साल में सबसे ज्यादा 713 मरीजों की मौत हुई है। जिसे मिलाकर अब देश में कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 164,162 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामले अब बढ़कर 6,14,696 हो गए हैं, जो कि कुल मामलों का 5 प्रतिशत हैं। वहीं रिकवरी दर घटकर 93।89 प्रतिशत हो गई है। अब इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,15,25,039 हो गई है। वहीं 24 घंटों में 469 मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई है। मृत्यु दर 1।33 फीसदी हो गई है।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र से ही 47,827 नए मामले सामने आए थे। जो राज्य में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या थी। जबकि मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 8,832 नए मामले सामने आए। महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले थे। 20 मरीजों की मौत, इस साल एक दिन में जान गंवाने वालों की सबसे अधिक संख्या है।



एक टिप्पणी भेजें