राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू, पिछले 24 घंटों में 11967 नए मामले

 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 11967 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,584 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में राजस्थान में 53 और मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई हैं, इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की आंकड़ा बढ़कर 3,204 हो गया है। वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीज बढ़कर 76641 हो गए हैं।


ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार को रिकॉर्ड 11967 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जयपुर में 2011, जोधपुर में 1641, कोटा में 1307, उदयपुर में 702, भीलवाड़ा में 550, अजमेर 403, बीकानेर में 401, धौलपुर में 399, चित्तोडगढ़ में 280, सीकर में 248, डूंगरपुर में 243, राजसमंद में 242, सिरोही में 202 नए मरीज सामने आए हैं।


वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में राजस्थान में रिकॉर्ड 53 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। प्रदेश में जोधपुर जिले में सर्वाधिक 13 लोगों की जान इस घातक वायरस के कारण गई है। जबकि जयपुर में 11, उदयपुर में 08, कोटा में 06, बीकानेर में 03, भरतपुर में 02, नागौर में 02, पाली में 02, झालावाड़ में 02, अजमेर में 01, भीलवाड़ा में 01, करौली में 01 और राजसमंद में 01 मरीज की मौत हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने