LIC ने शुरू की बचत से जुड़ी नई पॉलिसी, जानिए इसके खास बेनिफिट्स


 भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नई पॉलिसी की शुरुआत की है। इस पॉलिसी का नाम LIC Bachat Plus है। एलआईसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग्स प्लान है। इस पॉलिसी के तहत बीमाधारक को सेविंग्स के साथ प्रोटेक्शन भी मिलता है। इस प्लान के तहत पॉलिसी के मेच्योर होने पर पॉलिसीहोल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाएगी। वहीं, मेच्योरिटी की अवधि से पहले अगर बीमाधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध करायी जाएगी। 


एलआईसी ने कहा है कि इस पॉलिसी को लेने को इच्छुक व्यक्ति एक प्रीमियम में एकमुश्त राशि या लीमिटेड प्रीमिय पेमेंट ऑप्शन के तहत भुगतान कर सकते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को खरीदना चाहता है तो एजेंट या अन्य इंटरमीडियटरीज के जरिए ऑफलाइन ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के जरिए ऑनलाइन भी पॉलिसी खरीद सकता है।  


इस पॉलिसी के तहत न्यूतनम सम-इंश्योर्ड एक लाख रुपये का हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको न्यूनतम एक लाख रुपये के सम इंश्योर्ड के लिए यह पॉलिसी लेनी होगी। आप एलआईसी की वेबसाइट से इस पॉलिसी का प्रीमिय कैलकुलेट कर सकते हैं।  


इस पॉलिसी के तहत यकायक पैसे की जरूरत पड़ने पर आप लोन भी ले सकते हैं। इस तरह यह अचानक लिक्विडिटी से जुड़ी आपकी जरूरत को भी पूरी करती है। 

Post a Comment

और नया पुराने