सुलगते हुए कंडे या अंगार पर लोबान जलाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। लोबान के कुछ नियम भी होते हैं। इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती हैं। खासतौर पर यदि गुरुवार के दिन किसी समाधि विशेष पर लोबान जलाई जाती है।
टोटका से बचाए गुग्गल
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में किसी ने कुछ जादू-टोना किया है तो आप जावित्री, गायत्री और केसर को कूटकर मिला लें। इसके बाद उसमें उचित मात्रा में गुग्गल मिला लें। रोजाना शाम के वक्त इस मिश्रण की धूप करें। ऐसा लगातार 21 दिन तक करने से लाभ जरूर मिलता है।
वास्तुदोष से बचाएगी नीम के पत्ते की धूनी
वास्तु के किसी भी समस्या से परेशान हों तो घर में हफ्ते में कम-से-कम एक बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं। इससे सइंटिफिकली भी फायदा है। घर के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और वास्तुदोष भी समाप्त होता है। प्रत्येक शनिवार को पीपल की पूजा करके धूप और दीप जलाएं। इस उपाय से जीवन में धन और समृद्धि मिलती है साथ हीं शनिदोष भी दूर हो जाता है।




एक टिप्पणी भेजें