'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय के नए फोटोशूट पर फिदा हुए फैन्स, देखें तस्वीरें


 सोशल मीडिया पर मौनी रॉय अपनी दिलकश अदाओं का जलवा फैन्स के बीच बिखेरती रहती हैं। वह अक्सर फैन्स संग अपने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर करती हैं। 


हाल ही में मौनी रॉय ने लाल रंग का सूट पहनकर एक फोटोशूट कराया। फैन्स उनकी ये फोटोज देखकर खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।


फैन्स का कहना है कि मौनी रॉय एकदम रेड फायर लग रही हैं। फोटोज पोस्ट करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “लाली मेरे लाल की जित देखूं ऊत लाल, लाली देखन मैं चली मैं भी हो गई लाल...।”


मौनी की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। मौनी की इन फोटोज पर दो लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं।


मौनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिसे बहुत पसंद किया जाता है।


प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मौनी रॉय ने अपना एक्टिंग करियर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से शुरू किया था। इसके अलावा वह 'कस्तूरी' और 'नागिन' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने