प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा दोनों को कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ नहीं देखा गया। न ही इससे पहले किसी मीडिया रिपोर्ट में दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। अगर यह बात सच साबित होती है तो अपने रिश्ते को छुपाए रखने में दोनों ने कामयाबी हासिल की है। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने-अपने तरीके से इस कपल को बधाई दे रहे हैं।
28 वर्षीय संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर हैं। पिछले कुछ समय से वह कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता।
इससे पहले तक खबर थी कि बुमराह साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं। मगर उनके परिवार वालों ने सामने आकर इसे अफवाह करार दिया। परिजन का कहना था कि अनुपमा इस वक्त गुजरात में है और वह अपनी शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, अनुपमा की मां ने बताया कि यह महज एक अफवाह है। परिवार वाले इसपर ज्यादा ध्यान नहीं रहे हैं।





एक टिप्पणी भेजें