निया शर्मा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोज देख उड़ जाएंगे होश


 अभिनेत्री निया शर्मा के फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। निया शर्मा अपनी तस्वीरें से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। ऐसे में इस बार निया ने बाथटब में फोटोशूट करवाया है, जो वायरल हो रहा है। फैन्स निया के फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।


निया शर्मा ने हाल ही में चार फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। तस्वीरों में निया बाथटब में बैठे पोज देती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की ड्रेस में निया शर्मा का स्वैग देखते ही बन रहा है। निया की तस्वीरों पर अब तक करीब ढाई लाख लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।


निया के फोटोज पर फैन्स खूब कमेंट्स करते हुए तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'अब जान लेकर मानोगी क्या'। वहीं दूसरे ने लिखा- तुम बेहद खूबसूरत हो। इसके अलावा भी कई फैन्स ने कमेंट किया है।


गौरतलब है कि निया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज- वीडियोज साझा करती रहती हैं। निया के इंस्टाग्राम पर करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Post a Comment

और नया पुराने