वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर छोटी चीज में ऊर्जा होती है। व्यक्ति जब आइने यानी शीशे में अपना प्रतिबिंब देखता है तो इससे भी एक प्रकार की ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर आइना टूटा हुआ हो तो उससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में कई मुश्किलें ला सकती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में शीशा सही दिशा में नहीं रखा जाता तो इसका व्यक्ति की जिंदगी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। वास्तु के मुताबिक ब्रह्मांड की पॉजिटिव एनर्जी हमेशा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है। आइए जानते हैं कि अगर घर में किसी भी तरह का शीशा टूटा हो तो क्या करें।
- कई बार शीशे या कांच के टूटने पर लोग उसे इस्तेमाल करते रहते हैं या घर के किसी कोने में यूं ही रख देते हैं। ऐसे में घर में टूटा कांच रखने से घर की परेशानियां अंदर ही बनी रहती हैं। इसलिए टूटे कांच को जितना जल्दी हो सके घर के बाहर निकाल देना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार आइने को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। साथ ही शीशा कभी धुंधला नहीं होना चाहिए। धुंधले शीशे में अपना चेहरा देखने से छवि खराब होती चली जाती है।
- शीशे का फ्रेम हमेशा चकोर ही होना चाहिए नहीं तो घर में वास्तु दोष बनता है। घर की तिजोरी या अलमारी के सामने रखा हुआ शीशा घर में धन की वृद्धि करता है।



एक टिप्पणी भेजें