हर इंसान की चाह होती है कि वह सुंदर दिखे। वहीं अगर हम किसी महीला की बात करें तो हर महीला की यही तम्मना होती होती है कि उनका चेहरा हर वक्त फ्रेश और ग्लोइंग रहे। ऐसे में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महीलाएं अकसर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं क्रीम का उपयोग करके त्वचा ग्लो तो करने लगती है लेकिन इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रह पाता। इतना ही नहीं, कभी-कभी महंगे प्रोडक्ट्स की वजह से आपकी त्वचा खराब भी हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपनी त्वचा की नमी कैसे बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे जो आपके स्किन को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद साबित होगा.....
- इस बात पर जरूर ध्यान दें कि सोने से पहले आपने अपना मेकअप हटा लिया हो। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी त्वटा बेजान हो जाती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले रात में एक बार गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। गुनगुना पानी आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
- मेकअप हटाने के लिए आप क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लींजर चेहरे की पूरी गंदगी को साफ करने में बेहद मददगार होता है। इसके लिए पहले आप क्लींज को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगा लें फिर 5 10 मिनट बाद अपने चेहरे को रुई से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे पर पिंपल भी नहीं होगा।
- टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। ऐसे में अपना चेहरा क्लींजर से साफ करने के बाद टोनर लगाना मत भूलें।
- चेहरा साफ करने से बाद सीरम या क्रीम से अपने चेहरे का मसाज जरूर करें। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और चेहरा भी ग्लो करेगा।



एक टिप्पणी भेजें