'हरियाणवी क्वीन' सपना चौधरी अपने डांस से तो तहलका मचाती ही हैं, लेकिन जब भी वे अपनी बोल्ड अंदाज की तस्वीरें शेयर करती हैं तो उनकी दीवानगी की कोई हद नहीं रहती। फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने स्टनिंग लुक की तस्वीरें शेयर कर फिर से समां बांधा है। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने सिल्वर शिमरी स्कर्ट पहनी हुई है।
हाई पोनी, कानों में ड्रेस से मैचिंग इयररिंग्स और न्यूड मेकअप उनके लुक को कमप्लीट कर रहा है और इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा- 'चिंगारी को हवा देने की आदत नहीं हमारी पर हक की बात पर आग लगाने का दम रखते हैं...।' सपना की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।





एक टिप्पणी भेजें