कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

 
देशभर में एक बार फिर से लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सूबे में संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। सरकार ने इसी कड़ी में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि बॉर्डर पर एक चेक पोस्ट बनाया जाए। साथ ही कहा गया है कि, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश से आने वाले लोगों की कोरोना मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें राज्य में प्रवेश दिया जाए।


आपको बता दें कि, देश के कई प्रदेशों में कोरोना फिर से कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र व केरल जैसे राज्य भीषण संक्रमण के चपेट में हैं और यहाँ पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। साथ ही प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में भी कोरोना के मामले सामने आने के बाद राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।


सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, राज्य के सभी बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाए जाएं और छह अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। इन छह राज्यों में पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश शामिल हैं। इन प्रदेशों से राजस्थान आने वालों को कोरोना की अपनी नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही कहा गया है कि, यह कोरोना रिपोर्ट यात्रा प्रारंभ के 72 घण्टे पहले की होनी चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने