क्रीम कलर के लंहगे में सनी लियोनी ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, वायरल हुईं फोटोज


एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से खलबली मचाने वाली इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। अपने हुस्न से हर किसी को मदहोश करने वाली सनी लियोनी ने इस बार कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिनमें उनकी खूबसूरती और उनकी सादगी कमाल लग रही है। 


जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों से खूब को साबित कर चुकी सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में सनी क्रीम कलर के लहंगे में बेहद हसीन नज़र आ रही हैं। नाक में नथ पहने सनी का ये अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।


बता दें कि इससे पहले सनी ने रेड कलर की ड्रेस में हॉट फोटोज शेयर की थी लेकिन अब ट्रेडिशनल लुक में भी सनी का हुस्न खूब निखर कर सामने आ रहा है। बताते चलें कि एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, सिंह इज ब्लिंग, मस्तिजादे, वन नाइट स्टेंड जैसी फिल्मों में भी सनी लियोनी नज़र आ चुकी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने